फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुआंचाप के कृष्ण देव ने संतकबीर नगर के हरिहर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

पनियरा (महराजगंज)। अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन बुधवार सुबह सतगुर मुजुरी बाजार कस्बे में हुआ। इसमें कुआंचाप के कृष्ण देव ने संतकबीरनगर के हरिहर को चित किया।
कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ कुआंचाप गांव के वीरेंद्र निषाद ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में काडमांडू नेपाल, पंजाब, हरियाणा, जौनपुर, संतकबीरनगर, मथुरा, दिल्ली, बलिया समेत विभिन्न शहरों के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कृष्ण देव कुआंचाप और हरिहर संतकबीरनगर के बीच पहला मुकाबला हुआ। जिसमें कृष्ण देव ने हरिहर को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राहुल पिपरा और सुरजीत सिंह जौनपुर के बीच मुकाबला हुआ जिसमें राहुल ने सुरजीत सिंह को हराया। गुड्डू सोहास और बब्बन सिंह मथुरा के बीच हुआ जिसमें गुड्डू पहलवान ने बब्बन सिंह को हराया। इस दौरान आयोजक जितेन्द्र, ग्राम प्रधान अमरजीत निषाद, अनिल जायसवाल, रामअशीष यादव, सतीश चौहान, राममिलन निषाद, भोला चौहान, चन्द्र शेखर, राधेश्याम चौहान, मनोज कुमार, डॉ. अजय राज, दिनेश त्रिपाठी, हरिकेश यादव, अनिल निषाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें