फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यभार ग्रहण करने में आनाकानी पर दो बीडीओ को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यभार ग्रहण करने में आनाकानी पर दो बीडीओ को किया निलंबित
विज्ञापन

लापरवाही पर सीडीओ हुए सख्त, एक एडीओ भी निलंबित किए गए
महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा हुई। जिसमें दो ग्राम विकास अधिकारियों को निलंबित, एक सहायक विकास अधिकारी का तबादला तथा एक सहायक विकास अधिकारी को निलंबित करने का निर्देश दिया गया। एक सहायक विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया।
केयर टेकरों के मानदेय भुगतान में शिथिलता मिलने पर गुलाब चंद्र पाठक, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) बृजमनगंज को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया। नौतनवां के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) देवेंद्र यादव अनुपस्थित मिले तथा केयर टेकरों के मानदेय भुगतान में शिथिलता मिली। जिसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को एडीओ को निलंबित करने के निर्देश दिए। निचलौल के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अशोक वर्मा द्वारा केयर टेकरों के मानदेय की सूचना में भिन्नता मिलने के कारण जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अशोक को निचलौल से स्थानान्तरण करना करें। ग्राम विकास अधिकारी राज कुमार भारती एवं विवेकानन्द राय द्वारा स्थानान्तरण के बाद भी स्थानान्तरित विकास खंड में कार्यभार ग्रहण नहीं करने दोनों को निलंबित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय से संबद्ध करें।
विज्ञापन

सीडीओ ने सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि अगली बैठक से पूर्व नोडल एसएचजी के साथ बैठक में आएं। जिला युवा कल्याण अधिकारी से कहा कि स्टेडियम, खेल का मैदान एवं मनरेगा पार्क में नव युवक मंगल दल को सक्रिय करें तथा रोस्टर बनाकर खेल का आयोजन समय से कराते रहें। प्रतिदिन का फोटो मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएं। बन रहे फार्म तालाब में मछली पालन के लिए मछली का बीज, केसीसी के लाभार्थियों से फार्म भरवाकर खंड विकास अधिकारियों द्वारा मत्स्य विभाग में उपलब्ध कराया जाएगा। शत-प्रतिशत सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन निर्माण कराकर सक्रिय करने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत को निर्देशित किया गया कि ओपेन जिम को स्टेडियम में स्थापित कराएं, इसमें काफी विलम्ब हो चुका है। मल्टीपल हैण्डवाश का सत्यापन करें, अगर कोई कमी मिलती है तो अपर मुख्य अधिकारी को अवगत कराए। 21 जून 2022 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनरेगा पार्क, खेल का मैदान, ग्राम पंचायत सचिवालय या अन्य किसी सार्वजनिक स्वच्छ स्थान पर योगाभ्यास कराने के लिए निर्देशित किया गया। योगाभ्यास कराते हुए फोटो खींचकर अपलोड करते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें