परसामलिक। सीमावर्ती चौकी सेवतरी एसएसबी रोड पर मंगलवार की दोपहर पुलिस ने लावारिस में पड़ी दो बोरी यूरिया व एक बोरी डीएपी खाद को बरामद कर लिया। यूरिया व डीएपी खाद की तस्करी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर कस्टम अधिनियम के तहत चालान किया।
परसामलिक थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव सेवतरी के पास एसएसबी रोड पर मुखबिर की सूचना मिलने पर सेवतरी चौकी पुलिस ने तस्करी की रोकथाम के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही तस्कर यूरिया खाद व डीएपी खाद को लावारिस हालत में छोड़ नेपाल की ओर भाग गए। पुलिस ने बरामद दो बोरी यूरिया व एक बोरी डीएपी खाद को थाना ले गई और जांच कर कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया। इस संबंध में एसओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि तस्करी की दो बोरी यूरिया व एक बोरी डीएपी खाद को कस्टम कार्यालय नौतनवा भेजा गया है।