फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुरवा हवा और बूंदाबांदी ने गर्मी से दिलाई राहत

विज्ञापन
फरेंदा मार्ग पर बारिश के दौरान आते जाते लोग ।
विज्ञापन
10 जुलाई से झमाझम बारिश के आसार, मंगलवार छाए रहे बादल 33 रहा अधिकतम तापमान
विज्ञापन

महराजगंज। शाम को 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली पुरवा हवा और हल्की बूंदाबांदी ने मंगलवार को तापमान नीच ला दिया। तापमान कम होने की वजह से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 10 जुलाई से बारिश का अनुमान जताया है।
तराई का जिला मानसून की आमद के बाद भी बारिश के बूंदों की बाट जोह रहा है। पिछले सप्ताह मौसम की तल्खी के कारण तापमान तेजी से चढ़ा तो लोग उमस भरी गर्मी की दुश्वारी झेलने को मजबूर हो गए। दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंचा तो न्यूनतम पारा भी उछलने के कारण रातें गर्म महसूस की गई।
विज्ञापन

सोमवार शाम बादलों के घिरने के कारण मौसम का मिजाज कुछ बदला तो रात में बूंदाबांदी हुई। मंगलवार पूरे दिन बादलों का डेरा जमा रहा और पुरवा हवा की रफ्तार भी लगभग 15 किमी के आसपास पूरे दिन बनी रही जिसके कारण लोगों को गर्मी से कुछ हद तक निजात भी मिली। देर शाम तक बूंदाबांदी का दौर लगभग पूरे जनपद में बना रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जुलाई से मानसूनी गतिविधि बढ़ेगी और पूर्वी यूपी के जनपदों में अच्छी बारिश होगी।
विज्ञापन

वर्जन
पूर्वी मध्य प्रदेश के आसपास संकेंद्रित निम्न दाब के कारण प्रदेश में मानसूनी गतिविधि बढ़ी है। पूर्वी यूपी में दो दिन बूंदाबांदी के बाद 10 जुलाई से मानसूनी गतिविधि में तेजी आने के आसार हैं। अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें