निचलौल। क्षेत्र में विभाग के जिम्मेदार अवैध शराब के धंधेबाजों पर लगाम नहीं लग पा रहे हैं। यही कारण है कि लगातार बड़े पैमाने पर अवैध शराब की खेप बरामद हो रही है। शनिवार को भी पुलिस टीम भारत नेपाल सरहद से सटे गेड़हवा और कनमिसवा गांव में छापा मारकर 52 लीटर कच्ची शराब बरामद की। टीम ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गेड़हवा और कनमिसवा गांव में छापा मारा गया। जहां से 52 लीटर कच्ची शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम बजरंगी और सरस्वती निवासी गेड़हवा बताया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया है।
क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि पुलिस की ओर से अवैध शराब के कारोबारियों पर नजर रख कार्रवाई की जाती है। आबकारी टीम के साथ भी पुलिस मिलकर कार्रवाई करती है।संवाद