पांच सौ किलोग्राम स्टोन फ्लावर के साथ दो गिरफ्तार
ठूठीबारी। नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे 515 किलोग्राम स्टोन फ्लावर के साथ दो लोगों को एसएसबी के जवानों ने गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान ट्रैक्टर ट्राली से प्लास्टिक के बोरे में रखा 515 किलो स्टोन फ्लावर व 400 किलोग्राम प्लास्टिक स्क्रेप बरामद हुआ।
ठूठीबारी एसएसबी बीओपी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह ने ने बताया कि स्टोन फ्लावर का स्थानीय नाम पत्थर फूल है। इसका उपयोग खाने के मसाले व औषधि के रूप में किया जाता है। बरामद सामान समेत आरोपितों को कस्टम को सौंप दिया गया।