फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 लाख नेपाली मुद्रा के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
सोनौली में बरामद नेपाली मुद्रा के साथ अभियुक्त।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
17 लाख नेपाली मुद्रा के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

डांडा हेड के पास एसएसबी जवानों ने पकड़ा
सोनौली(महराजगंज)। भारत-नेपाल के सोनौली सीमा के पगडंडी मार्ग डंडा हेड के पास नेपाल जा रहे एक बाइक पर सवार दो लोगों के पास एसएसबी ने करीब 17 लाख नेपाली मुद्रा बरामद कर सोनौली पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि मुद्रा अवैध रूप से नेपाल भेजा जा रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम एसएसबी जवान सीमा की पगडंडियों पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान डंडा हेड के पास दो युवक एक बाइक पर सवार होकर भारत से नेपाल की तरफ जाते दिखाई दिए। जवानों ने उन्हें रोक लिया। तलाशी के दौरान उनके पास 17 लाख 35 हजार नेपाली मुद्रा बरामद कर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम राजेंद्र कुमार गौड़ निवासी गांधीनगर नौतनवां तथा रितेश कुमार जायसवाल निवासी लोहियानगर नौतनवां बताया। एसएसबी ने अग्रिम कार्रवाई के लिए दोनों को सोनौली पुलिस को सौंप दिया। सोनौली के कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि नेपाली मुद्रा के साथ पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें