फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जंगली सुअर का शिकार करने वाले दो गिरफ्तार, सात फरार

Thu, 13 Mar 2025 05:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत निचलौल वन रेंज के चरगहां वीट मदनपुर कंपार्ट संख्या एक के गैनही जंगल में बृहस्पतिवार को जंगली सुअर का शिकार करने वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि चरगहा वीट मदनपुर कंपार्ट संख्या एक के गैनही जंगल में कुछ शिकारियों ने एक जंगली सुअर का शिकार किया था। उसके बाद उसे काट रहे थे। इसकी सूचना वन कर्मियों को लग गई। वन कर्मियों ने घेराबंदी कर मौके से शिकार की गई एक जंगली सुअर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बिनोद और छोटेलाल निवासी मदनपुर सुकरौली, थाना खड्डा जनपद कुशीनगर बताया है। वहीं सात आरोपी घनी झाड़ियों का फायदा उठाते हुए मौके से भाग गए। आरोपियों के साथ भारतीय वन अधिनियम एवं वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें