फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मनबढ़ों ने रॉड से हमला कर बाप-बेटे को किया घायल

Thu, 13 Mar 2025 05:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के बाली गांव में बृहस्पतिवार को मामूली बात को लेकर मनबढ़ों ने बाप-बेटे और पोते पर रॉड से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। मनबढ़ों के हमले में जहां पोते का पैर टूट गया है। वहीं बाप बेटे का फिर फट गया। तीनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती गफ्फार अली (45) ने बताया कि बुधवार देर शाम को गांव के ही एक युवक से बेटे शमशाद अली की कहासुनी हुई थी। उसी रंजिश को लेकर युवक कुछ लोगों के साथ गोलबंद होकर बृहस्पतिवार को उनके दरवाजे पर आ पहुंचा। जहां पर वह अभी कुछ जानने का प्रयास करते की रॉड से मनबढ़ों ने उनपर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पिता भोला अली (60) और बेटे शमशाद अली (22) पर भी रॉड से हमला कर दिया, जिससे बेटे शमशाद का पैर टूट गया। वहीं पिता भोला अली और उनका सिर फट गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ को जुटते देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के अनुसार, मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा था। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें