फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Oct 2024 06:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली/खनुआ। क्षेत्र के फरेंदी तिवारी गांव के पास पगडंडी के करीब 1,600 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को नेपाल में प्रवेश करने से पहले ही पुलिस, एसएसबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी डंडा हेड के असिस्टेंट कमांडेंट हरि मोहन मीणा और खनुआ चौकी प्रभारी अभय कुमार उपाध्याय की संयुक्त टीम मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर फरेंदी तिवारी बाजार पहुंची। दो लोग बाइक से चरस लेकर नेपाल जाने की फिराक में थे। टीम ने जांच के दौरान बाइक सवार मुलायम यादव निवासी पिपरहिया थाना सोनौली और अनिल चौधरी निवासी वार्ड नंबर 12 सोनौली को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से बाइक सहित 1,600 ग्राम चरस बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने जेल भेज दिया। सोनौली थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने दोनों के जेल जाने की पुष्टी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें