फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कुत्तों के काटने से दो दिन में बारह लोग घायल

Sat, 15 Mar 2025 06:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में कुत्ते के काटने से दो दिन में 12 लोग घायल हो गए हैं। घायल रतनपुर सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा ब्लाॅक क्षेत्र में आए दिन आवारा कुत्तों के आतंक से स्थानीय लोग परेशान हैं तो वहीं बीते शुक्रवार व शनिवार को दर्जनों ग्राम पंचायतों में 12 लोगों को कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। सभी घायल इलाज के लिए रतनपुर सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों द्वारा रेबीज इंजेक्शन लगाकर घायलों का इलाज किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बीते दो दिनों में कुत्ते के काटने से लगभग 12 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें