फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छत से गिरने से पेंटर की मौत, परिजन गमगीन

Sat, 15 Mar 2025 06:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कटहरा टोला आजाद नगर में होली के दिन पूरे गांव में मातम पसर गया। सफाई कर रहे फर्नीचर पेंटर की छत से गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कटहरा टोला रामनगर निवासी मुनीब साहनी (42) शुक्रवार को दोपहर 12 बजे छत की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सिर के बल जमीन पर गिर गए। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक के घर पूरे गांव के लोग जुट गए। पत्नी बिंद्रावती, बेटे अमरजीत, अमित एवं बेटी सविता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान कमलेश सिंह, मिथिलेश सिंह, बृजेश सिंह, मन्नू यादव मृतक के घर पहुंचे और ढांढस बंधाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी अनघ कुमार ने घटना की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें