फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मारपीट के मामले से परेशान किशोरी ने खाया जहर, गंभीर

Sun, 24 Mar 2024 07:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के करहिया में 18 मार्च को बच्चों के बीच उपजे विवाद से परेशान किशोरी ने सुसाइड नोट लिखकर जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के करहिया निवासी इंदल व झिनक के परिवार के बच्चों में 19 मार्च को खेलने के दौरान विवाद हो गया। मामले में पुलिस भी पहुंची। आपसी सुलह समझौते के बाद मामला शांत हो गया। फिर 21 मार्च की रात को विवाद हो गया। दूसरे पक्ष ने थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। आरोप हैं कि एक पक्ष की सुनवाई पुलिस नहीं कर रही थी। इससे परेशान होकर इंदल की 16 वर्षीय पुत्री ने सुसाइड नोट लिखकर जहर खा लिया। थानाध्यक्ष अंकित सिंह के अनुसार, पटीदारों में विवाद हुआ था। एक पक्ष के लड़के की आंख में गंभीर चोटें लगी थीं। जिसका केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच की जा रही है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें