फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कटहल और पनीर के बढ़े दाम

Sun, 24 Mar 2024 07:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में मंगलवार को होली मनाई जाएगी। इसके चलते कटहल और पनीर के दाम बढ़ गए हैं। कटहल 80 से 100, पनीर 380 से 400 रुपये किलो पहुंच गया है। मुर्गा और बकरे की डिमांड कम हो गई है। चिकन 180 तो मटन 700 रुपये प्रतिकिलो बिक है।
विज्ञापन

मंगलवार को होली पड़ने के चलते लोगों ने चिकन और मटन से दूरी बना ली है। कटहल और पनीर की मांग बढ़ गई है। इसके चलते इनके रेट एकाएक बढ़ गए हैं। स्थिति यह है कि इस सब्जी का भाव पूछने से पहले लोग तौल करा लें रहे हैं, क्योंकि कटहल के जायके के साथ वह होली का लुत्फ उठाना चाह रहे हैं। ऐसा कहा भी जाता है की होली के दिन कटहल की सब्जी खानी चाहिए। वैसे भी सेहत की दृष्टि से कटहल ज्यादा फायदेमंद है। इस समय फुटकर मार्केट में कटहल 80 से 100 रुपये किलो तक है। दुकानदार मंगल मौर्य बताते हैं कि अबतक यह 60-70 रुपये किलो था लेकिन मांग और त्योहार को देखते हुए रेट बढ़ गए हैं।वहीं जो मशरूम अब तक 25 रुपये पैकेट मिल रहा था अब वह 40 में बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें