फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुसीबत...पानी से घिरा लक्ष्मीपुर गांव पुलिस चौकी और स्कूल में जलभराव

Fri, 19 Sep 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर खूर्द गांव से गडौरा जाने वाले मार्ग पर पर बह बाढ़ का पानी ।स्रोत  ग्रमिण - फोटो : mathura
विज्ञापन
महराजगंज/ठूठीबारी। नेपाल में हो रही बारिश का असर भारतीय क्षेत्र की नदियों में दिख रहा है। महाव नाला खतरे के निशान से एक फीट ऊपर बह रहा है। वहीं चंदन नदी खतरे के निशान पर बह रही है। यह नो मेंस लैंड की ओर से होकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करती है। इस क्षेत्र में तटबंध नहीं है। इस वजह से पानी बढ़ने पर लक्ष्मीपुर खुर्द गांव घिर जाता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस चौकी और प्राइमरी स्कूल में जलभराव हो गया। संपर्क मार्ग पर तीन फीट पानी बह रहा है। आने-जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। लक्ष्मीपुर खुर्द गांव के पश्चिम चंदन नदी बहती है। यहां नो मेंस लैंड की ओर तटबंध नहीं होने से उफनाकर लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में पानी आ गया।
गांव के लोगों के मुताबिक नेपाल से पानी का दबाव बढ़ने पर गांव पानी से घिर जाता है। लक्ष्मीपुर खुर्द गांव से गडौरा जाने वाले मुख्य मार्ग, प्राथमिक विद्यालय व पुलिस चौकी बाढ़ के पानी से भरा हुआ है।
विज्ञापन

भीम सहानी, विपिन, अनील सहानी, देवेंद्र यादव, सोनू जायसवाल, अनिल यादव, मनौवर, इसमोहम्मद, धीरेंद्र यादव, मुन्ना भारती ने बताया की गांव के पश्चिम चंदन नदी के पूर्वी छोर पर बांध का निर्माण कराया गया है।
भारत नेपाल बाॅर्डर पर तटबंध नहीं बनाया गया है, जिससे चंदन नदी जब ओवरफ्लो होने पर तो बाॅर्डर रास्ते पानी गांव के सिवान होकर गांव में पहुंच गया है। लक्ष्मीपुर खुर्द गांव से गडौरा बाजार जाने वालेे सड़क पर तीन फिट पानी बह रहा है, जिससे आने-जाने में दिक्कत हो रही है। महाव नाले के कटान का विधायक ने किया निरीक्षण : परसामलिक। क्षेत्र के बरगदवा के महाव नाले का पूर्वी तटबंध बुधवार की दोपहर टूट गया था। तटबंध का निरीक्षण करने पहुंचे नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सिंचाई विभाग के के लोगों को जल्द मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने महाव नाले के कटानस्थल पर पहुंचकर किसानों से फसल नुकसान का हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अमित कुमार, शशांक पांडेय, सहायक अवर अभियंता जितेंद्र पटेल, रामप्रीत यादव, प्रदीप पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें