फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दिन में ट्रिपिंग-ओवरलोडिंग से फाॅल्ट, बढ़ी परेशानी

Sun, 15 Jun 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गर्मी की प्रचंडता बढ़ने के साथ ट्रिपिंग व फाॅल्ट में लगातार इजाफा हो रहा है। रात में घंटों बिजली गुल रहती है। वहीं, दिन में करीब 15 से 20 बार ट्रिपिंग होने से लोगों को मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन

जनपद में 31 उप केंद्रों से 883 ग्राम पंचायतों को बिजली आपूर्ति की जाती है। पिछले पांच दिन से 4.60 लाख उपभोक्ता गर्मी में बिजली कटौती का दंश झेल रहे हैं। विभाग की ओर से फाॅल्ट ठीक कराने के दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन ज्यादा देर तक आपूर्ति सुनिश्चित कराना संभव नहीं हो रहा है। ओवरलोडिंग व ट्रिपिंग से लो वोल्टेज की समस्या और लोड बढ़ने से ट्रांसफाॅर्मर फुंकने के साथ फेस गायब होने की समस्या आम होती जा रही है।
ट्रांसमिशन के मुताबिक, शनिवार को 214.95 मेगावाट मांग के सापेक्ष 212.90 मेगावाट बिजली आपूर्ति मिली। जबकि, शुक्रवार को मांग 214.66 मेगावाट के सापेक्ष 212.84 मेगावाट बिजली आपूर्ति की गई थी। अधिक आपूर्ति मिलने के बाद भी 2.05 मेगावाट की कमी बताई जा रही है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विद्युत वाईपी सिंह ने बताया कि लोड बढ़ने से ट्रिपिंग व फाॅल्ट की समस्या बढ़ी है, लेकिन विभाग पूरी तत्परता से इसे दुरुस्त कर रहा है। मांग और उपलब्धता में विशेष अंतर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें