फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साहब! पुश्तैनी जमीन पर दबंगाें ने कर लिया है कब्जा

Sun, 15 Jun 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। साहब! नंबर की जमीन है, पूर्वजों से नाम चला आ रहा है। उक्त जमीन के कुछ हिस्से पर एक व्यक्ति ने मेड़बंदी कर कब्जा कर लिया है। थाना समाधान दिवस के मौके पर श्यामदेउरवां निवासी चंदन अग्रवाल ने तहसीलदार सदर पंकज शाही से यह गुहार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कब्जा हटवाने की मांग की। प्रार्थना पत्र में उसने बताया कि कुछ दबंगों ने उनकी पुश्तैनी नंबर की जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है।
शिकायतकर्ता चंदन कुमार अग्रवाल ने कहा कि श्यामदेउरवां में स्थित आराजी नंबर 789, 790 कुल 112 डिस्मिल है। पिता आधे के हिस्सेदार हैं। आराजी नंबर 789 चक आउट है, जिसमें मेरे कुछ हिस्से पर मनमाने तरीके से दबंग मेड़बंदी कर कब्जा किए हुए हैं। जबकि यह जमीन उसके पूर्वजों के नाम से चली आ रही है जो अब उसके पिता के नाम से है, लेकिन अब दबंग कुछ हिस्से पर मेड़बंदी कर उसे बेदखल करना चाहते हैं।
एक दूसरे मामले में श्यामदेउरवां निवासी देवेंद्र शर्मा ने अपने पटीदारों पर उनके हिस्से की जमीन न देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि आराजी नंबर 753 जो मुहम्मदपुर मार्ग पर स्थित है। उक्त जमीन में सात डिस्मिल जमीन हिस्से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें