फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में शुरू हुआ इलाज, डीएम ने स्वास्थ्य सुविधाओं को परखा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अस्पताल में शुरू हुआ इलाज, डीएम ने स्वास्थ्य सुविधाओं को परखा
विज्ञापन

महराजगंज। महिला अस्पताल में इलाज की सुविधा का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ। महिलाएं यहां इलाज कराने पहुंचीं। चिकित्सकों ने अपने कक्ष में इलाज शुरू किया। यहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने डीएम सत्येंद्र कुमार पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। अस्पताल के तीन कक्षों में टीकाकरण हो रहा है। इसके अलावा अन्य कक्षों में महिलाओं के इलाज की व्यवस्था की गई है। लंबे समय से इस अस्पताल में महिलाओं को इलाज की सुविधा नहीं मिल रही थी। कोरोना काल में इस अस्पताल में कोविड पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया जा रहा था। लेकिन अब कोरोना का असर कम होते ही अस्पताल में महिलाओं के इलाज की व्यवस्था संचालित कर दी गई है।
विज्ञापन

डीएम ने महिला वार्ड, कंप्यूटर कक्ष, अल्ट्रासाउंड सेंटर आदि को देखा। महिला अस्पताल के आरंभ होने पर पूरी टीम बेहतर ढंग से कार्य करने की नसीहत दी। उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाली महिला मरीजों का बेहतर ढंग से करें। उन्होंने सीएमएस डॉ. एके राय को निर्देश दिया कि अस्पताल में जिन जरूरी सामान का अभाव है, उसका प्रस्ताव बनाकर भेजें, जिससे उन्हें उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अस्पताल में सफाई और प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। डीएम ने कहा कि महिलाओं को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके, इसके लिए महिला अस्पताल को संचालित कर दिया गया है। यहां तैनात सभी कर्मियों को दायित्व के प्रति सजग रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें