फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिजली गिरने से ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। सोनौली बिजली उपकेंद्र के सोनौली नगर पंचायत के पहुनी गांव में सोमवार को बिजली गिरने से दो सौ 50 केवीए का ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विगत एक माह पूर्व गांव में लगा ट्रांसफॉर्मर बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया था। विभाग उसे रिपेयर करवाकर चला रहा था। लेकिन सुबह बरसात के दौरान दोबारा बिजली गिरने से ट्रांसफॉर्मर फिर क्षतिग्रस्त हो गया और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता बेहाल हो गए हैं। सोनौली बिजली उपकेंद्र के जेई दीनानाथ शर्मा ने बताया कि बिजली गिरने से ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें