फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आठ साल पुराने चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। करीब आठ वर्ष पुराने चोरी के मामले में न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश त्रिपाठी और उनकी टीम ने न्यायालय अपर सिविल जज (अवर खंड)/न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए शंकर केवट निवासी पतरेंगवा टोला शीतलापुर, थाना सिंदुरिया, को रविवार शाम करीब 5:50 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना सिंदुरिया में वर्ष 2018 में दर्ज मुकदमा संख्या 139/18 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 379, 411 एवं 357 (चोरी एवं संबंधित अपराध) के तहत मामला दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें