फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए प्रशिक्षित हुए कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए प्रशिक्षित हुए कर्मी
विज्ञापन

- जिले में विश्व स्तनपान सप्ताह का हुआ शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। प्रदेश सरकार के मंशा के अनुसार सोमवार को विकास भवन सभागार से विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ किया गया। जिसमें शिशु मृत्यु दर में कमी लाने, बाल सुरक्षा, कुपोषण की कमी के अलावा मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मुख्य सेविकाओं के अलावा सीडीपीओ को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सीडीपीओ निचलौल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचरियों व फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया है। प्रशिक्षण में शिशु व मातृ मृत्यु दर को कमी लाने, बाल सुरक्षा, कुपोषण में कमी लाने के अलावा मातृ पोषण विषय पर जानकारी मिलेगी। ऐसे में प्रशिक्षण में मिली जानकारी को आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि आयुक्त गोरखपुर के निर्देश पर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रशिक्षक प्रवीण दूबे ने मातृ और बच्चे को सुरक्षित रखने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर सीडीपीओ विजय प्रकार चौधरी, शोभावती देवी, विनीता बर्मा, ब्रजेंद्र जायसवाल, प्रेम लता गुप्ता, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें