डीएम को ज्ञापन देकर वापस आते युवा। संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
अधिकारियों व कर्मचारियों के पेंशन बहाली की मांग, सौंपा ज्ञापन
- सांसद, विधायक के पेंशन पर रोक लगाने की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के युवाओं ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों व अधिकारियों के पेंशन बहाल करने की मांग की। सभी ने एक स्वर में कहा कि अगर कर्मचारियों व अधिकारियों की पेंशन बहाल नहीं हो पाता है तो सांसद व विधायक के पेंशन पर रोक लगाया जाए।
अंकुर मणि त्रिपाठी ने कहा कि देश के अधिकारी व कर्मचारी पूरी उम्र भर देश व समाज की सेवा करते हैं। जब सेवा देने के बाद रिटायर होते हैं तो उन्हें बुढ़ापे की लाठी पेंशन की जरूरत होती है। ऐसी दशा में सरकार द्वारा उन्हें असहाय छोड़ देना न्याय हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के सांसद व विधायकों को पांच वर्ष के लिए जनता द्वारा चुना जाता है। दूसरी बार चूने जाने की दशा में उन्हें पेंशन व भत्ता दिया जाता है। जबकि राजनीति एक समाजसेवा है न की रोजगार। ऐसे में कर्मचारियों व अधिकारियों को पेंशन बहाल किया जाए। जिससे रिटायर होने के बाद बुढ़ापे के समय में कर्मचारियों को किसी प्रकार की समस्या न हो सके। नहीं तो सांसद व विधायक को मिलने वाले पेंशन व भत्ते पर रोक लगाया जाए। इस मौके पर शिवा मिश्र, गणेश मिश्र, जांसन यादव, रोशन, निहाल, वीर पांडेय, रितेश, अनुभव पांडेय, कुलदीप, सतिश, रामजीत, राज पांडेय, शानू, सूरज अंगद आदि मौजूद रहे।