फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निचलौल-बहुआर जंगल मार्ग पर सागौन का पेड़ गिरने से दो घंटे तक बाधित रहा आवागमन

विज्ञापन
निचलौल-बहुआर मार्ग के जंगल में सड़क पर लटका सागौन का पेड़ और गड्ढे में फंसी रोडवेज बस।
विज्ञापन
निचलौल। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल रेंज अंतर्गत निचलौल-बहुआर जंगल मार्ग पर शनिवार सुबह करीब नौ बजे बारिश और तेज हवा से वन देवी स्थल के पास सागौन का पेड़ सड़क पर गिर गया। सड़क पर पेड़ गिरने से दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इस दौरान एक रोडवेज बस गड्ढे में फंस गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, निचलौल-बहुआर जंगल मार्ग पर सड़क के एक तरफ का पेड़ दूसरी ओर गिर पड़ा और एक अन्य पेड़ पर टिक गया। इसकी वजह से सड़क पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। इस दौरान महराजगंज के बढ़या से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस भी मौके पर पहुंच गई। पेड़ के किनारे से बस निकालने के प्रयास में उसका पहिया सड़क किनारे बने गड्ढे में चला गया और बस असंतुलित होकर पलटने की स्थिति में पहुंच गई।
बस में कई यात्री सवार थे। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और बड़ा हादसा टल गया। बस को गड्ढे से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद ली गई। रस्सी बांधकर काफी प्रयास के बाद बस को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। करीब दो घंटे बाद मार्ग पर आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन


सड़क किनारे बने गड्ढे से बढ़ा खतरा
वन क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील कुमार राव ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था। पेड़ को हटाकर यातायात बहाल करा दिया गया। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में जंगल मार्ग से गुजरने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सड़क के दोनों ओर मिट्टी भराई किए जाने के कारण किनारे गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहनों के असंतुलित होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें