महराजगंज। शहर में सोमवार दोपहर को मऊपाकड़ मार्ग और फरेंदा मार्ग पर जाम के कारण घंटों तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर सक्सेना तिराहा, रजिस्ट्री कार्यालय, फरेंदा रोड और एसबीआई बैंक के पास जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। वाहन धीरे धीरे आगे बढ़ रहे थे। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कत हुई।
जाम की वजह से कई लोगों को अपनी जरूरी जगहों पर समय से पहुंचने में दिक्कत हुई। रामनरेश ने बताया कि जाम में फंसने की वजह से बहुत देर हो गई।
यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यातायात कर्मियों की सहयोग से आवागमन थोड़ी ही देर में बहाल कर दिया गया।