फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुरैना खंडी चौराहे पर जाम, स्कूली बसों समेत कई वाहन फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना खंडी मुख्य चौराहे पर मंगलवार को स्कूलों की छुट्टी के समय करीब 3:30 बजे अचानक भीषण जाम लग गया। इससे शिकारपुर-पुरैना मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में स्कूली बसों के साथ छात्र-छात्राएं, ई-रिक्शा, गैस सिलिंडर लदे वाहन, दोपहिया और चारपहिया वाहन फंस गए। पैदल राहगीरों को भी सड़क पार करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, स्कूलों की छुट्टी के बाद एक साथ बड़ी संख्या में वाहन चौराहे पर पहुंचने से यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। देखते ही देखते चौराहे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे स्कूली बच्चों को काफी देर तक बसों में बैठकर इंतजार करना पड़ा। वहीं, जरूरी काम से निकले लोगों को भी जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा।
वाहनों की संख्या लगातार बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो गई। पैदल राहगीरों को सड़क पार करने और आगे बढ़ने में भी काफी दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर यातायात नियंत्रण की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस को मौके पर भेजकर जाम हटवाया गया और आवाजाही बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें