मिठौरा। विकास खंड मिठौरा के सभागार में मंगलवार को बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से टीएचआर आधारित पौष्टिक रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकत्रियों ने पोषाहार से तैयार स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए।
किसी स्टॉल पर पोहा और लड्डू सजे थे तो कहीं खुरमा, सेवड़ा, ठेकुआ, पुआ, खिचड़ी, बर्फी, दलिया की बर्फी और केक जैसे व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे। प्रतियोगिता में अमतहां की आंगनबाड़ी कार्यकत्री यांत्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चौक की दुर्गावती सिंह द्वितीय और अरनहवां की पूनम वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
सीडीपीओ राजेंद्र कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं सीमा पांडेय, नीतू पटेल, मनोरमा पांडेय, मनोरमा भारती, सिंधू पटेल, शाहीन परवीन, ऊषा जायसवाल, ऊषा वर्मा, ज्ञांती, आशा देवी, सरिता, बासमती, मंजू देवी, रंभावती और श्वेता भारती को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इस दौरान मुख्य सेविका अंकिता गुप्ता, शिल्पी सिंह, निधि नायक, आनंद पाल, दीपू कुमार और रामनयन समेत अन्य मौजूद रहे।