फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बंद रहेंगी जिले की दुकानें

Sun, 03 Apr 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में बंद दुकानें - फोटो : विनोद गुप्ता
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी का व्यापारिक संगठन एक स्वर में विरोध जता रहे हैं। सोमवार को दुकानें बंद रखने के लिए रविवार को व्यापारिक संगठनों की बैठक हुई। बैठक में दुकानदारों के अलावा पेट्रोल पंप और सिनेमाहाल मालिकों से भी बंद रखने की अपील की है।
विज्ञापन


महराजगंज कस्बे के धर्मशाला में आयोजित बैठक में अध्यक्ष राजेंद्र स्वर्णकार ने सभी वर्ग के दुकानदारों से अपनी-अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की है। बैठक में अनिल वर्मा समेत कई स्वर्ण व्यापारी मौजूद थे।  सिसवा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक रविवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। केंद्र सरकार द्वारा थोपे गए एक्साइज ड्यूटी का विरोध कर रहे स्वर्ण व्यापारियों के समर्थन में सोमवार को सिसवा कस्बे को पूरी तरह से बंद कराने की रणनीति पर चर्चा की गई।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष शिव कुमार रौनियार व कोषाध्यक्ष शैलेश सुल्तानिया तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार जायसवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि हम लोगों का संगठन व्यापारी हित के लिए बनाया गया है। एक माह से स्वर्ण व्यवसायी एक्साइज ड्यूटी का विरोध कर रहे हैं। मगर केंद्र सरकार इस मामले में चुप्पी साधे है। स्वर्ण व्यवसायियों के इस आंदोलन में हम उनके साथ हैं। वक्ताओं ने सोमवार को कस्बे के समस्त दुकानदारों, समस्त पेट्रोल पम्प मालिकों व पिक्चर हॉल को बंद रखने की अपील की है। इस दौरान नगर  अध्यक्ष भगवती स्वर्णकार,गोविंद सोनी एडवोकेट,हरिगोविंद जायसवाल,योगेंद्र  पाठक,जितेंद्र वर्मा,प्रमोद अग्रवाल,कमलेश लाट सहित भारी संख्या में पदाधिकारी  उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें