क्रिकेट मैच का उदघाटन करने आए नेपाल के पूर्व राष्ट्रपति रामबरन यादव।
- फोटो : दिनेश जायसवाल
नेपाल के रूपनदेही जिले के भैरहवा में शनिवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि नेपाल के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. रामबरन यादव ने सरकार से अपील की है कि मधेसी मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाए।
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि नेपाल में क्रिकेट को बढ़ावा मिलना चाहिए। देश में यह पहला मौका है कि क्रिकेट के लिए लोगों का प्रेम बढ़ा है। क्रिकेट प्रेमियों की संख्या भी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। हम चाहते हैं कि देश के युवा फुटबाल के साथ ही क्रिकेट में भी नाम करें। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रामबरन ने महात्मा गौतम बुद्ध का स्मरण किया। कहा कि नेपाल ही नहीं पूरा विश्व गौतम बुद्ध के बताए रास्ते पर चले तो कल्याण होगा। मधेसियों के मामले में सरकार जल्द से जल्द निर्णय ले। देश हित में मामले को सुलझाने का आग्रह किया।