फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धोखा देकर हथिया लिया ट्रक, नहीं दी पूरी रकम

Sat, 03 May 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट फरेंदा के निर्देश पर मामले में छह आरोपियों पर केस दर्ज, आरोपियों के तीन कुशीनगर, एक मेंहदावल, दो महराजगंज के रहने वाले
विज्ञापन

महराजगंज। करीब तीन साल कोल्हुई थाना क्षेत्र के बडिहारी गांव से एक ट्रक खरीदने के मामले में झोल हो गया। आरोपियों ने इतनी होशियारी से चूना गया कि असल मालिक के हाथ से ट्रक चला गया। अब तक पूरी रकम नहीं मिलने का आरोप है। मामले में इधर-उधर खाक छानने के बाद केस दर्ज नहीं हुआ तो न्यायालय में वाद दाखिल किया। इसके बाद न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट फरेंदा ने मामले में छह आरोपियों पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए।
कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़िहारी गांव के राम अजोरे ने बताया कि 2014 मॉडल का ट्रक लोन पर 2018 में खरीदा था। इससे परिवार का भरण पोषण हो रहा था। सौनौली कस्बे के गांधी नगर निवासी रंजीव वर्मा ने 14 लाख रुपये में ट्रक खरीदने का सौदा कराया। उसने अपने साथी भानू प्रताप मिश्रा के खाते से 11 अगस्त 2022 को 10,000 रुपये भिजवाए। इसके बाद 25000 रुपये भानू प्रताप मिश्रा के भाई श्याम मिश्रा के खाते से भिजवाकर 20 अगस्त 2022 को ट्रक ले लिया। यह भरोसा दिया गया की ट्रक जाने के बाद फाइनेंस कंपनी में गाड़ी दिखाकर ट्रक की पूरी कीमत दी जाएगी। यह ट्रक विक्रम कुमार के नाम पहले रही, जिसे एआरटीओ कार्यालय में सात सितंबर को 2018 को अपने नाम से पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन

रंजीत वर्मा के सौदे के अनुसार आए भानू मिश्रा और उनके भाई श्याम मिश्रा निवासी मोहनबसडिला मुकुंदपुर सलेमगढ़ बाजार थाना सलेमगढ़ बाजार जनपद-कुशीनगर चालक पप्पू जायसवाल के साथ ट्रक लेकर चले गए। आरोप है कि ट्रक के पैसे लेने बेटा इनको तलाशते बिहार के सासामूसा जिला गोपालगंज, बिहार पहुंचा तो उसे भानू प्रताप मिश्रा ने दो-तीन लोगों के साथ मिले और यह धमकी दी कि दुबारा पैसा या ट्रक मांगने मत आना। ट्रक का खरीद फरोख्त कराने वाले रंजीत वर्मा व उनके साथी मनमीत सरदार, भानू प्रताप मिश्रा व श्याम मिश्रा आदि ने ट्रक को धोखे से लेकर गायब कर दिया। अभिमन्यु यादव चालक निवासी मेंहदावल ट्रक को कब्जे में लिया है। रकम भी पूरी अब तक नहीं मिली।
विज्ञापन

कोल्हुई थानाध्यक्ष अरविंद सिंह के अनुसार, मामले में मनमीत सरदार निवासी जानकी नगर, फलमंडी, नौतनवा, रंजीत वर्मा निवासी गांधी नगर पंचायत सोनौली, भानू प्रताप मिश्रा, श्याम मिश्रा व पप्पू जायसवाल निवासी ग्राम मोहनबसडीला मुकुंद सलेमगढ़ थाना सलेमगढ़ बाजार जनपद कुशीनगर, अभिमन्यु यादव निवासी थाना मेंहदवाल जनपद संतकबीरनगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें