फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दूसरी के आधार और वोटर आईडी पर ले लिया 5.17 लाख का लोन

Thu, 27 Feb 2025 07:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। एक व्यक्ति का आधार और वोटर आईडी का इस्तेमाल कर साइबर अपराधियों ने 5.17 लाख का लोन करा लिया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की हैं।
विज्ञापन

आनंदनगर वार्ड नंबर 07 लोहिया मार्केट निवासी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के पति मुहम्मद अली ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि हमारा वोटर आईडी और आधार कार्ड का फर्जी इस्तेमाल कर साइबर अपराधियों ने 5.17,850 लाख का कार लोन ले लिया। इसकी जानकारी तब हुई जब खुद फाइनेंस कराने के लिए बैंक से संपर्क किया।
बैंक से जब खुद का सिविल निकाला तो पता चला कि फर्जी तरीके से प्रपत्र का उपयोग करके लोन पास करा लिया गया है, जबकि इस बात कि भनक तक नहीं लग सका था। पीड़ित व्यवसायी हैं। उनको आशंका हैं कि साइबर अपराधी प्रपत्रों का इस्तेमाल करके और बड़ा फ्राड न कर लें। पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें