फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिजली बिल मांगने पर पटीदारों ने पीटा

Thu, 27 Feb 2025 06:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। थाना क्षेत्र के शिकारपुर के एक व्यक्ति को बिजली बिल जमा करने के लिए पैसा मांगने पर पटीदारों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना के अनुसार शिकारपुर निवासी नागेंद्र कुमार ने घटना के दिन बिजली का बिल जमा करने के लिए अपने पटीदारों से पैसा मांगा। यह बात उनको नागवार लगी और नागेंद्र कुमार को गाली देने लगे। मना करने पर पटीदारों ने उक्त व्यक्ति की पिटाई कर दी। नागेंद्र ने किसी तरह जान बचाकर घर में भागा। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र के अनुसार, शिकायतकर्ता की तहरीर पर परमिल श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, अंश श्रीवास्तव व दिलीप श्रीवास्तव पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें