फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा से बढ़ी गलन, जनजीवन हुआ प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
हवा से बढ़ी गलन, जनजीवन हुआ प्रभावित
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया, कांपे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पिछले दिनों से पड़ रही ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सरकारी दफ्तरों में भी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। यही नहीं सुबह ठंड और चल रही हवा के कारण लोग देर से बिस्तर छोड़ रहे हैं। बहुत जरूरी कार्य से ही लोग बाहर निकल रहे हैं। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। चल रही हल्की पछुआ हवा के कारण गलन अधिक रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिनभर धूप नहीं निकली। दिन ढलते ही ठंड का कहर ज्यादा हो गया। बुधवार रात कोहरे का प्रभाव भी अधिक रहा, दिनभर धुंध छाई रही। बृहस्पतिवार को बाजारा, रोडवेज स्टेशन, अस्पताल व प्रमुख चौराहों पर लोगों की भीड़ कम दिखी। राहगीर अलाव का आसरा ढूूंढते रहे। धीमी गति से चल रही हवा के कारण गलन बढ़ गई। लोगों ने कहा कि बीते दिनों से लगातार ठंड बढ़ रही है। गलन से परेशानी बढ़ती जा रही है। दिन में भी बहुत जरूरी कार्य से घर से बाहर जाने वाले लोग अपने को पूरी तरह से गर्म कपड़ों से ढंककर ही बाहर निकले। घरों में भी दिनभर हीटर व अलाव जलते रहे। नगर में गर्म कपड़ों की खरीदारी में लोग जुटे रहे। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले दो दिनों में मौसम खराब होने की संभावना है। हवा की गति मध्यम रहेगी। सुबह एवं शाम कोहरे का प्रभाव ज्यादा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें