फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घुसपैठियों को करारा जवाब देने के लिए सभी हिंदुओं को एक धारा से जोड़ना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
रमपुरवा और परतावल में कहा गया सनातन ही सभी धर्मों का केंद्र
विज्ञापन

हिन्दू सम्मेलन ने दिया एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना जगाने का संदेश
महराजगंज। महराजगंज सदर के रमपुरवा और परतावल में शुक्रवार को आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन ने एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना जगाने का संदेश दिया। इस दौरान सदर खंड के रमपुरवा के शिवशंकर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सम्मेलन में मुख्य वक्ता हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत महामंडेश्वर डॉ. महेश योगी ने कहा कि राष्ट्र को विखंडित करने का कार्य कर रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को करारा जवाब देने के लिए सभी हिंदुओं को एक धारा से जोड़ना होगा। तभी हम ईरानियों, अफगानियों, पाकिस्तानी, बांग्लादेशियों की ओर से किए जा रहे षडयंत्रों बच सकते हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोरक्ष प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख प्रो. अरविंद सिंह ने कहा कि मातृशक्ति की भूमिका राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि हमारे धर्म पर कुठाराघात होता है, तो हम शस्त्र उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे l उन्होंने कहा कि हिन्दू, हिंदुत्व, देश और राष्ट्र की रक्षा के लिए संघ ने बीड़ा उठाया है, और सदैव उठाए रखेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं महाभारत के दृश्य गीत से मनोज गुप्त और सत्यप्रकाश ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पी जी कॉलेज के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हर हाल में हम सभी को एकता के भाव के साथ कार्य करना होगा। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह सुनील मिश्र ने किया। इस अवसर विमल पांडेय, कृष्ण गोपाल जायसवाल, डॉ शान्तिशरण मिश्र, दलजीत सिंह, बलदाऊ सिंह, रामप्रीत गुप्ता नरेंद्र कुमार खरवार विजय सिंह चौधरी, जयराम तिवारी, ओमप्रकाश पांडेय, शैलेश मिश्रा, पशुपतिनाथ तिवारी, मयंक मणि त्रिपाठी,अनिल राय सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परतावल प्रतिनिधि के अनुसार,
पंचायत परतावल स्थित पंचायत इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम स्थल जयघोष और धार्मिक नारों से गूंजता रहा। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि हिंदू सम्मेलन का मूल उद्देश्य समाज को संगठित करना, सनातन संस्कृति की रक्षा करना तथा युवाओं में राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूकता पैदा करना है। विशिष्ट अतिथि हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत महेश योगी ने कहा कि सनातन संस्कृति विश्व को शांति, सहअस्तित्व और मानवता का मार्ग दिखाती है। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर जिला प्रचारक विनय, सह विभाग प्रचारक अजीत, नगर प्रचारक आदर्श, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, काशीनाथ सिंह, नंदू दूबे, शिवम दूबे, इंद्रजीत तिवारी, कौशल श्रीवास्तव, निर्भय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें