फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ठूठीबारी पावर हाउस का मुख्य केबल ब्लास्ट, 24 घंटे बाद मिली बिजली

Fri, 20 Jun 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। विद्युत उपकेंद्र ठूठीबारी का मेन केबल ब्लास्ट होने से क्षेत्र में 24 घंटे बाद बिजली आपूर्ति मिल सकी। इससे उमसभरी गर्मी ने उपभोक्ता परेशान रहे। ठूठीबारी बिजली उपकेंद्र से क्षेत्र में सुचारु रूप से बिजली सप्लाई देने के लिए मनिकापुर, परसामलिक, बरगदवां ठूठीबारी चार फीडर बनाया गया है। शाम तक आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

क्षेत्र में दी जाने वाली बिजली सप्लाई का मेन केबल ब्लास्ट हो गया, जिससे परसामलिक और बरगदवां क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित हो गई। आनन-फानन में बिजली विभाग के कर्मचारी केबल को बनाने के लिए रातभर जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। दीनदयाल सिंह, बबलू त्रिपाठी, सुनील गुप्ता, अब्दुल कादिर अंसारी, नंद किशोर यादव, दिलीप मद्धेशिया, श्रवण निगम, दिनेश रौनियार, जयहिंद आदि उपभोक्ताओं ने बताया की ठूठीबारी पावर हाउस से दी जाने वाली बिजली सप्लाई बुधवार की शाम से बाधित है।
उमस भरी गर्मी में घरों में रहने वाली महिलाओं, छोटे बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे मनिकापुर और ठूठीबारी फीडर की सप्लाई बंद कर पावर हाउस का मेन केबल खोलकर सुचारु रूप से बनाया गया। बृहस्पतिवार की शाम केबल को दुरुस्त कर क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई है। ठूठीबारी जेई रजनीश गोंड ने बताया कि पावर हाउस का मेन केबल ब्लास्ट होने के वजह से क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन

अघोषित कटौती से ग्रामीण उपभोक्ता परेशान : लक्ष्मीपुर। अड्डा बाजार क्षेत्र के लोगों पर अघोषित बिजली कटौती भारी पड़ रही है। बार-बार बिजली कटने से लोगों को भीषण गर्मी व उमस से परेशान होना पड़ रहा है। परसौनी कला के देश दीपक पांडेय, विकास पांडेय, बरवाखुर्द के अमरनाथ गुप्ता, मुंडेहरा बाजार के विपिन अग्रहरि, कृष्णा गुप्ता, विकास गुप्ता, जमील खान, बेचू गुप्ता आदि ने बताया कि भीषण गर्मी में बिजली विभाग मनमाने ढंग से बिजली आपूर्ति कर रहा है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में रात-दिन मिलाकर 16 घंटे बिजली आपूर्ति करने का आदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें