फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गले में संक्रमण और वायरल के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। तापमान में कभी कमी तेजी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। मौसम लगातार परिवर्तन के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी में रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार ओपीडी में खांसी, जुकाम, वायरल फीवर, उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दवाओं का परामर्श व सावधानी के बारे विशेष हिदायत दी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार 913 रोगियों का उपचार किया गया। मौसमी बीमारी और संक्रमण के कारण सर्वाधिक बीमार पाए गए जिन्हें चिकित्सक परामर्श से पहले जांच कराने की सलाह दी गई। डाॅ. रंजन ने रोगियों की समस्या व जांच रिपोर्ट के अनुसार दवा का परामर्श दिया। मौसम परिवर्तन का दौर पहले से ही बीमारियों का अहम कारण माना गया है। बुखार और खांसी का प्रकोप सर्वाधिक है जिसमें गले का संक्रमण भी रोगियों को झेलनी पड़ रहा है। इसके अलावा उदर रोग, शरीर में दर्द जैसी समस्या भी हो रही है। जांच रिपोर्ट में बताए गए कारणों के आधार पर उपचार व परामर्श दिया जा रहा है। सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी ने बताया कि बारिश व उमस बढ़ने से मच्छरों के प्रकोप से वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें