फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संचार क्रांति में राजीव गांधी के योगदान को किया याद

विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की कतार।
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में गोष्ठी हुई। इस दौरान पंचायती राज व्यवस्था में दलितों, महिलाओं और पिछड़ों को आरक्षण देकर लोकतंत्र को मजबूत करने और देश में संचार क्रांति के पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को याद किया गया।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हर व्यक्ति के हाथ में मोबाइल फोन स्वर्गीय राजीव गांधी की दूरदर्शिता का परिणाम है। उन्होंने संचार क्रांति की नींव रखकर देश को तकनीकी रूप से सशक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संकल्पबद्ध होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला ने कहा कि राजीव गांधी के प्रयासों से शुरू हुई संचार क्रांति ने आज जनजागरण और जनक्रांति को गति दी है। कार्यक्रम के अंत में जयप्रकाश लाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में एक बड़े परिवर्तन की आंधी बिहार से शुरू हो चुकी है।

जिला अस्पताल में लगी मरीजों की कतार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें