फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पनीर व दूध के तीन नमूने जांच के लिए भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
विज्ञापन

महराजगंज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दूध एवं दूध उत्पादों की जांच को लेकर शनिवार को अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने निचलौल क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान निचलौल स्थित एक बेकर्स का निरीक्षण कर पनीर का नमूना संग्रहित किया गया। इसके बाद ओड़वलिया, निचलौल स्थित एक किराना स्टोर की जांच कर बिक्री के लिए रखे गए डबल टोंड मिल्क का नमूना लिया गया। वहीं कटहरी बाजार में स्थित एक पनीर सेंटर का निरीक्षण कर पनीर का एक अन्य नमूना भी जांच के लिए संग्रहित किया गया।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के अनुसार सभी नमूनों को सील कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रभारी सहायक आयुक्त खाद्य केके उपाध्याय ने बताया कि विशेष अभियान के तहत अब तक दूध एवं दूध उत्पादों के 13 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु भेजे जा चुके हैं। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को निर्धारित मानकों का पालन करने तथा गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की बिक्री सुनिश्चित करने की चेतावनी भी दी है। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह एवं पवन गौड़ शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें