फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अवैध रूप से संचालित तीन पैथोलॉजी सील

Mon, 14 Oct 2024 08:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। तहसील क्षेत्र के अड्डा बाजार में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे तीन पैथोलॉजी सेंटर को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया। इस कार्रवाई से पैथालॉजी संचालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य ने बताया कि अड्डा बाजार में अवैध रूप से पैथालॉजी सेंटर संचालित होने की लगातार सूचना मिल रही थी। सोमवार को नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर अधीक्षक विपिन कुमार शुक्ला के साथ अड्डा बाजार में संचालित तीन पैथालॉजी सेंटरों पर छापा छापा मारा गया। संचालकों से कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाए। तीनों सेंटरों को सील कर दिया गया। इस मौके पर अड्डा बाजार चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें