फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो बाइक की टक्कर में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के बॉर्डर डेवलपमेंट रोड पर श्यामकाट पुल से करीब 100 मीटर पश्चिम मंगलवार को दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के निपनिया गांव निवासी प्रमोद विश्वकर्मा पुत्र दयाशंकर विश्वकर्मा और इसी गांव के मनोज चौधरी पुत्र खुशिहाल चौधरी स्प्लेंडर बाइक से भगवानपुर से सोनौली की ओर जा रहे थे। श्यामकाट पुल के पास पीछे से भगवानपुर की ओर से सोनौली जा रहे नेपाल के भैरहवा निवासी शाहिल पुत्र मोहम्मद यूनुस की बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि नेपाली बाइक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार, नेपाल निवासी शाहिल और निपनिया निवासी प्रमोद को मामूली चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, मनोज चौधरी के सिर में गंभीर चोट लगी है। हादसे के बाद से वह लगातार बेहोश हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सोनौली थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें