फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अब गांवों में भी हर घर से कूड़ा उठेगा, रोजाना एक रुपये देना होगा शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर निकायों की तर्ज पर अब ग्राम पंचायतों को भी अपनी आय बढ़ाने का अवसर मिलेगा। जिले की सभी 882 ग्राम पंचायतों में एक सितंबर से घर-घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था प्रभावी की जा रही है। इसके एवज में प्रत्येक परिवार से रोजाना एक रुपये यानी महीने में 30 रुपये शुल्क लिया जाएगा। कूड़ा उठाने और शुल्क वसूलने की जिम्मेदारी पंचायतीराज विभाग ने जिले के करीब 1,200 सफाई मित्रों को दी है।
विज्ञापन




जनपद के 12 विकास खंडों में कुल 882 ग्राम पंचायतें हैं। पंचायतीराज विभाग के अनुसार, एक सितंबर से इन सभी पंचायतों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू किया जाएगा। सफाई मित्र घरों से कूड़ा एकत्र करने के साथ निर्धारित शुल्क भी वसूलेंगे। विभाग का कहना है कि इस व्यवस्था से गांवों में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होने के साथ ग्राम पंचायतों की आय में भी वृद्धि होगी।



विभागीय अधिकारियों के अनुसार, ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए पूरी व्यवस्था तैयार की गई है। कूड़ा कलेक्शन के लिए मामूली शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसे ग्रामीण आसानी से वहन कर सकेंगे। इससे गांवों में नियमित कूड़ा उठाने की व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन




इसके साथ ही सफाई मित्रों की जवाबदेही भी तय होगी। उन्हें अपने तैनाती वाले गांव में नियमित रूप से कूड़ा उठाने का काम करना होगा। इससे ग्राम पंचायतों में स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी और बेहतर तरीके से हो सकेगी।



ओएसआर में शामिल होगी कूड़ा कलेक्शन से होने वाली आय

ग्राम पंचायतों के ओएसआर (ओन सोर्स रेवेन्यू) में कूड़ा कलेक्शन से मिलने वाला शुल्क भी शामिल होगा। अभी ग्राम पंचायतों को जनसेवा केंद्र शुल्क, तालाबों के पट्टे और नीलामी से मिलने वाली राशि, दुकानों के किराये आदि से आय होती है। अब कूड़ा कलेक्शन शुल्क भी पंचायतों की अपनी आय का हिस्सा बनेगा। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों का ओएसआर बढ़ाने के लिए विभिन्न स्रोतों से आय प्राप्त की जाती है। अब कूड़ा कलेक्शन शुल्क भी इसमें शामिल होगा।



ओएसआर में जिले का प्रदर्शन पूरे प्रदेश में अव्वल रहा। निदेशालय से मिले निर्देश व सीडीओ के आदेश से प्रति माह गांव में हर घर से कूड़ा कलेक्शन कार्य सफाई मित्र करेंगे और इसके लिए एक रुपये प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा। यह शुल्क पंचायतों की आय में शामिल होगा। श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें