फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो बाइक की टक्कर में तीन घायल

Tue, 11 Mar 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
धानी बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा धानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिकंदराजीतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थिति गंभीर देख दोनों घायलों को सीएचसी धानी से रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार को सूर्यांश 25 निवासी फरेंदा अपनी बाइक से अपने एक साथी संगम यादव निवासी सिधवारी थाना फरेंदा के साथ फरेंदा की तरफ जा रहे थे। वे सिकंदरा स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक पर सवार रामबरन निवासी अजीगरहा थाना कैंपियरगंज जिला गोरखपुर से टक्कर हो गई।
इस दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन लोगों में से दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी धानी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सूर्यांश को मेडिकल काॅलेज गोरखपुर, जबकि दूसरे घायल बाइक सवार रामबरन को सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी धानी अरविंद यादव ने तहरीर नहीं मिलने की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें