फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंटर कॉलेज उदितपुर के सामने नेपाल की तरफ जा रही मिनी बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल भेजा गया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के करमहवां बुजुर्ग निवासी सुकेश (22) बाइक पर गोरखपुर निवासी काजल (16) व बृजमनगंज सोनचिरैया निवासी अंजू (20) को बैठाकर फरेंदा की तरफ आ रहे थे। अभी भैया फरेंदा चौराहे के करीब पहुंचे थे कि मिनी बस की चपेट में आ गए। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक दिनेश दत्त मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वाहन पुलिस के कब्जे में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें