चार एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
ठूठीबारी। लोहरौली व करदह गांव के सिवान में गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई, जिससे चार एकड़ फसल राख हो गई। घंटेभर की मशक्कत के बाद ठूठीबारी पुलिस व ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। लोहरौली निवासी रामनयन पटेल की एक एकड़, शशिकला पटेल की डेढ़ एकड़ फसल जल गई है। दुनियापति पटेल, बैजनाथ, हरिद्वार की गेहूं की फसल भी जली है। दिवाकर पटेल, चंदन चौरसिया, सत्यविजय पटेल, अंगद रौनियार, दुर्विजय पटेल आदि ने आग बुझाने में सहयोग किया। संवाद