फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध ढंग से रेल टिकट बनाने वाले तीन हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध ढंग से रेल टिकट बनाने वाले तीन हिरासत में
विज्ञापन

आरपीएफ की टीम ने तीन जगहों पर छापा मारा
फरेंदा (महराजगंज)। आरपीएफ नकहा व आनंदनगर की टीम ने फरेंदा क्षेत्र के बरातगाढ़ा, खुटहा व मिठौरा क्षेत्र में छापा मारा और अवैध रेल टिकट बरामद करते हुए टिकट बनाने के उपकरण को जब्त कर लिया। मौके से टिकट के धंधेबाज को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक नकहा रवि कुमार के साथ आनंदनगर चौकी प्रभारी सीपी यादव के साथ टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर बरातगाढ़ा के रेहरवां चौराहा स्थित हरिओम मोबाइल केयर सेंटर एवं सराय खुटहां स्थित सहज जन सेवा केंद्र व मिठौरा चौराहा स्थित वीके टेक्निकल इंस्टीट्यूट में रेलवे आरक्षित टिकट का अवैध कारोबार होने की सूचना पर छापा मारा। अमित कुमार निवासी झावाकोट थाना फरेंदा, कन्हैया साहनी निवासी सराय खुटहां थाना कोतवाली व विक्रम चक्रवर्ती निवासी मिठौरा थाना कोतवाली को विभिन्न जगहों के पर्सनल आईडी पर अवैध ढंग से रेल टिकट बनाकर ग्राहकों को बेचने के आरोप में हिरासत में लिया गया। उनके पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, कंप्यूटर सीपीयू आदि सामग्री जब्त की गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से अधिक मात्रा में रेल टिकट बरामद हुआ है। उनके खिलाफ रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें