आरोग्य स्वास्थ्य मेले के लिए लगी चिकित्सक व कर्मियों की ड्यूटी
- जिले के नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित होगा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। रविवार को जिले के 18 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन होगा। मेले में प्रतिभागिता सुनिश्चित करने व स्टाल लगाने को लेकर होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग ने जिम्मेदारों की जवाबदेही सुनिश्चित कर दी।
जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि विभागीय जिन 23 कर्मियों को लगाया गया है, उसमें डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. आशीष गौतम, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. नितिन मिश्र, डॉ. दीपिका गौतम, डॉ. राकेश दिवाकर, डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. प्रकाश शर्मा, डॉ. प्रतिभा रानी, डॉ. बृजेश गौंड़, डॉ. रामआशीष भारती, डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ. रत्नेश मौर्या, डॉ. शशिकांत भारती, डॉ. कंचन रावत, डॉ. अभिषेक, डॉ. कमला सिंह व डॉ. सुनील कुमार तथा फार्मासिस्ट के रूप में अनिल श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, भास्कर गौतम, गरिमा श्रीवास्तव एवं रजनीश का नाम शामिल है। उन्होंने सभी चिकित्सकों व फार्मासिस्ट को समय से मेले में पहुंचकर स्टाल लगाने व आमजन को जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।