फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोनौली में तीन जगह पुलिस का छापा, भारी मात्रा में पटाखे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली कस्बे में बुधवार को पुलिस ने अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सीओ नौतनवा के नेतृत्व में पुलिस व अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने तीन स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सीओ नौतनवा वसंत कुमार सिंह, कोतवाल सोनौली विशाल शुक्ला और अग्निशमन विभाग की टीम ने रामजानकी चौराहे के पास एक दुकान और उससे जुड़े मकान में छापा मारा। इसके अलावा फरेनिया बाजार में अवैध रूप से पटाखे बेचने की सूचना पर भी तलाशी अभियान चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सूरज मद्देशिया निवासी एसएसबी रोड सोनौली, सूरज रौनियार निवासी दो नंबर गली सोनौली और आयुष अग्रहरि निवासी फरेनिया बाजार को गिरफ्तार किया। छापेमारी में अलग-अलग किस्म के पटाखे बरामद हुए। अवैध भंडारण से आग लगने और बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए अग्निशमन विभाग की टीम भी साथ रही। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से कस्बे के पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ नौतनवा वसंत कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें