फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक एमटी से अधिक खाद खरीदने वाले निशाने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने खाद की उपलब्धता और वितरण की समीक्षा की। निर्देश दिया कि जिले में एक एमटी से अधिक खाद खरीदने वाले निशाने पर आ गए हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके रकबे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने जिले में खाद की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा की। खाद आपूर्ति को पारदर्शी एवं किसानों के अनुकूल बनाए रखने को लेकर चर्चा हुई। डीएम ने खाद वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने और किसानों को समय से उचित दर पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि किसी कालाबाजारी, जमाखोरी को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्देश दिया कि एक मीट्रिक टन से अधिक मात्रा में खाद खरीदने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके भूमि का रकबा की जांच की जाए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे वास्तविक किसान हैं या नहीं? उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खाद का उठान, भंडारण और वितरण की संपूर्ण प्रक्रिया पर सतर्क निगरानी रखी जाए। प्रत्येक बिक्री केंद्र पर सही स्टॉक प्रदर्शन, किसानों की सूची एवं बिक्री रजिस्टर अद्यतन रखा जाए। किसानों को पर्ची के माध्यम से खाद वितरित किया जाए। स्पष्ट चेताया कि लापरवाही पर संबंधित कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में कृषि विभाग, सहकारिता विभाग एवं संबंधित एजेंसियों के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें