महराजगंज। शहर के एक लाॅन में मंगलवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में तिरंगा महोत्सव का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने तिरंगा चित्र प्रदर्शनी और विभिन्न विभागों के स्टाॅलों का अवलोकन किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाकर उसे पोर्टल पर अपलोड किया। विभिन्न प्रतिभागियों और फ्रंटलाइन कर्मियों को सम्मानित किया गया। मुख्य आकर्षण करीब आठ विद्यालयों की ओर से 500 मीटर तिरंगा झंडे के साथ पैदल मार्च रहा। समूह नृत्य व रंगोली में पहले नंबर पर राजकीय बालिका इंटर कालेज धनेवा तो रंगोली में दूसरे नंबर पर आनन्दनगर राजकीय बालिका इंटर कालेज की बेटियां रहीं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ईशा, अनीशा, ज्योति, नेहा, सिखा, पूजा आदि मौजूद रहे।