फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 1987 से पहले जन्म लेने वालों को नहीं देना है कोई साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
उक्त वर्ष के बाद की पैदाइश तो 12 प्रूफ का प्रावधान
विज्ञापन

महराजगंज। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) मैपिंग के दौरान 1987 से पहले जन्म लेने वालों को किसी प्रकार का प्रूफ नहीं देना है। निर्वाचन आयोग की तरफ से इसकी छूट दी गई है। इसके बाद की पैदाइश वालों को आयोग द्वारा मंजूर किए गए 12 में से कोई एक साक्ष्य देना होगा।
एडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईआर फार्म जमा का करने का काम तेजी के साथ किया जा रहा है। साथ ही वर्ष 2003 व 2025 की मतदाता सूची के आधार पर वोटरों की मैपिंग भी कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि एसआईआर फार्म भरने के लिए बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह मतदाताओं का पूरा सहयोग करें। प्रपत्र भरने के लिए मात्र चार जानकारी जरूरी है। स्वयं व नाम माता-पिता का नाम और पता। भाग संख्या ऑनलाइन या नाम के आधार पर मतदाता सूची से ढूंढ सकते हैं। मैपिंग के दौरान कोई भी अतिरिक्त दस्तावेज नहीं मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन..........
एसआईआर फार्म ऑनलाइन व ऑफलाइन जमा कराने के साथ डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया प्रभावी है। जिन्होंने भी अब तक एसआईआर फार्म नहीं जमा किया है। वह अपने बीएलओ के माध्यम से अथवा ऑनलाइन पोर्टल पर सीधे अपडेट कर सकते हैं। 4 दिसम्बर की समय सीमा तय है।
-डाॅ. प्रशांत कुमार, एडीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें