फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर: हैलो सर! मुझे अभी तक एसआईआर फॉर्म नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोन पर मतदाताओं की शंकाओं का किया समाधान
विज्ञापन

सुबह 11 से 12:00 बजे तक टेलीफोन पर मतदाताओं की समस्याओं को डीएम ने सुना
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बृहस्पतिवार को एसआईआर को लेकर मतदाताओं की समस्याओं को फोन पर सुना और निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के पास एक घंटे में पांच विधानसभाओं से 37 मतदाताओं ने फोन कर समस्याओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने प्रत्येक की समस्या को सुना और मतदाताओं को प्रक्रिया के विषय में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान पनियरा विधानसभा के हरपुर महंत से विवेक ने एसआईआर फॉर्म न मिलने की शिकायत की। इस पर उन्होंने संबंधित ईआरओ को निर्देशित किया। इसी प्रकार फरेंदा से राम अचल ने पूछा कि मतदाता सूची में उनका नाम गलत है तो क्या उसी नाम को गणना प्रपत्र में भरना होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि गणना प्रपत्र में अपना सही नाम ही भरें। सभी मतदाता गणना प्रपत्र में अपनी सही जानकारी भरें। कुछ मतदाताओं ने ऑनलाइन एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बारे में पूछा। जिलाधिकारी ने बताया कि प्राप्त शिकायतों को संबंधित ईआरओ को प्रेषित कर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई कर समस्या के निस्तारण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं से प्राप्त सुझावों को भी आगे एसआईआर प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। जिलाधिकारी प्रतिदिन मोबाइल नंबर 8423675896 पर मतदाताओं की समस्या को 11 बजे से सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें